बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- चंडी, एक संवाददाता। होमगार्ड के सेवानिवृत आरक्षी रामनरेश प्रसाद शर्मा उर्फ मामू ने 80 साल की उम्र में मंगलवार को चंडी स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गयी है। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके पुत्र पत्रकार अमरजीत मौआर की हिम्मत बंधायी है। उनका अंतिम संस्कार बाढ़ में किया गया। शोक प्रकट करने वालों में प्रो. राजेश्वर प्रसाद, विनयभूषण पांडेय, लक्ष्मी प्रसाद, अनंत सिंह, सुबोध शर्मा, सत्येन्द्र सिंह, विभय कुमार, राकेश कुमार आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.