छपरा, जनवरी 7 -- छपरा। मशरक के पत्रकार व जिला हैंडबॉल संघ के महासचिव संजय कुमार सिंह के पिता, वरिष्ठ समाजसेवी रामपूजन सिंह का मंगलवार की रात 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय रामपूजन सिंह अपने पीछे तीन पुत्र, दो पुत्रियां तथा नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार गंडक नदी तट स्थित सारंगपुर श्मशान घाट पर किया गया, जहां बड़े पुत्र पत्रकार संजय कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी। निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि भी दी गयी। शोक व्यक्त करने वालों में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, बनियापुर विधायक केदार सिंह, विधान पार्षद सच्चिदानंद राय, तरैया के राजद नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह, पत्रकार संघ के सच्चिदानंद ओझा , मशरक प्रमुख रविप्रकाश सिंह मंटू, व्यवसायिक संघ के प्राण स...