गोंडा, जून 5 -- गोंडा, संवाददाता। बिजली विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। लाइन शिफ्टिंग में लापरवाही के कारण हुई पत्रकार रंजीत तिवारी की मौत के करीब दो महीने बाद भी जिले में दर्जनभर से अधिक लाइन शिफ्टिंग के मामले अधूरे पड़े हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति मनकापुर क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां कई स्थानों पर खतरनाक ढंग से गुजर रही विद्युत लाइनें आज भी लोगों के लिए खतरा बनी हुई हैं। रंजीत तिवारी की मौत के बाद विभाग ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का दावा किया था। उस समय यह संदेश देने की कोशिश हुई थी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग के 5 इंजीनियरों के खिलाफ ऐक्शन, लापरवाही पर एमडी का सख्त रुख लेकिन अब विभागीय गलियारों में चर्चा है कि जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी, वे न के...