पत्रकार की मां का निधन, शोक
आरा, अगस्त 22 -- आरा। हिन्दुस्तान अखबार से जुड़े जगदीशपुर के पत्रकार टप्पू कुमार गुप्ता की मां राधिका देवी का निधन शुक्रवार की देर रात हो गया। बिहिया के राजा बाजार पंचवटीनगर वार्ड नंबर आठ के व्यवसायी संजय प्रसाद गुप्ता की 64 वर्षीया धर्मपत्नी राधिका देवी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। शनिवार को बक्सर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे तीन पुत्र टप्पू कुमार गुप्ता के अलावा बिहिया के पत्रकार दिलीप कुमार गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, बहू समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। बिहार सरकार के मंत्री सह जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, सांसद सुदामा प्रसाद, पूर्व विधायक भाई दिनेश समेत कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.