हल्द्वानी, फरवरी 14 -- 20 ओवर में मिले 146 रन का लक्ष्य चार गेंद शेष रहते जीता हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। जीएनजी ग्राउंड कमलुवागांजा में पत्रकार एकादश और प्राधिकरण नैनीताल के बीच शनिवार को क्रिकेट मैच हुआ। जिसमें पत्रकार एकादश ने दो विकेट से मैच जीत लिया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्राधिकरण की टीम ने 20 ओवरों में 146 रन बनाए। सूरज ने 54, शिवम ने 21, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने 10 रन बनाए। लक्ष्म का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश की टीम ने चार गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। टीम के लिए संतोष जोशी ने चार चौकों की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। जीवन राज ने 18, कमल जगाती ने 14, अंकित साह ने 13 और दिनेश पांडेय ने 12 रनों का योगदान दिया। फोटो :::

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...