गढ़वा, जनवरी 28 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के प्लस दो उच्च विद्यालय गरदाहा के खेल मैदान में युवा संघर्ष सेना के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस एकादश बनाम पत्रकार एकादश के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पत्रकार एकादश ने पुलिस एकादश को 18 रनों से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। पत्रकार एकादश टीम के कप्तान श्रवण ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 110 रन का लक्ष्य विरोधी टीम को दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी पुलिस एकादश की टीम मात्र 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। मैन ऑफ द मैच का खिताब पत्रकार एकादश के ऑलराउंडर खिलाड़ी अंकित कुमार को दिया गया। इस मौके पर पुलिस एकादश टीम के कप्तान पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार ने कहा कि इस तरह का आयोजन हर थाना क्षेत्र के अंदर होना चाहिए। इस तरह के आयोजन से पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.