हल्द्वानी, अप्रैल 24 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। पत्रकार संजय पाठक के खिलाफ दर्ज मुकदमों के विरोध में शहर के पत्रकारों ने कड़ा रोष व्यक्त किया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजकर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में आरोप लगाया कि एक स्कूल संचालक द्वारा पत्रकार को कानूनी नोटिस और झूठे मुकदमों के जरिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि जनहित की आवाज उठाने वाले पत्रकारों को इस तरह निशाना बनाना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने की साजिश है। मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। यह भी पढ़ें- रानीखेत में मीडिया सेंटर खोलने की उठी मांग इस दौरान राहुल सिंह दरमवाल, गुरमीत सिंह, अजय चौहान, नीर...