सासाराम, जनवरी 27 -- बिक्रमगंज। गणतंत्र दिवस पर गोड़ारी स्थित रामरूप स्टेडियम में पत्रकार व पुलिस टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें पत्रकारों ने पुलिस टीम को दो विकेट से हराया। समाजसेवी डॉ. संजीत कुमार द्वारा आयोजित मैत्रीपूर्ण मैच में पत्रकारों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। पुलिस टीम के कप्तान अंचल निरीक्षक कुणाल कृष्ण और कप्तान संजय पांडेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पुलिस टीम ने 131 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...