हजारीबाग, मई 4 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हजारीबाग में 28 अप्रैल को दो पत्रकारों पर हुए जानलेवा हमले को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंत्री से सवाल पूछे जाने के दौरान मौजूद लोगों द्वारा मीडिया कर्मियों पर हमला किया गया। घटना के तुरंत बाद 28 अप्रैल की रात सदर थाना में मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ हजारीबाग प्रेस क्लब के द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया था। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करने तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।ज्ञापन सौंपने वालों में हजारीबाग प्रेस क्लब के सचिव दीपक सिंह, पत्रकार कृष्णा गुप्ता, विकास सिंह, पत्रकार अर्जुन सोनी, सागर कुमार, सुबोध मिश्रा सहित अन्य सदस्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- हजारीबाग घटना का विरोध में झरिया में पत्रकारों ने फूं...