मुंगेर, मार्च 29 -- मुंगेर, निसं। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष निशिकांत राय ने लोकसभा में पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाए जाने का पुरजोर स्वागत किया है। उन्होंने भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी की इस पहल को एक ऐतिहासिक और सराहनीय कदम बताया। निशिकांत राय ने स्पष्ट रूप से कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और उनकी जवाबदेही का विषय केवल एक पेशे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर हमारे लोकतंत्र की मजबूती से जुड़ा हुआ है। राय ने सांसद द्वारा सदन में 'समग्र प्रभावी पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति' की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि मीडिया जगत लंबे समय से ऐसे ठोस सुरक्षा तंत्र की प्रतीक्षा कर रहा था। उनके अनुसार, पत्रकारों के हितों और उनकी आर्थिक मजबूती के लिए संसद में आवाज उठना इस बात का प्रमाण है कि देश के चौथे स्तंभ की चुनौतियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.