गया, अगस्त 12 -- 'पत्रकारिता सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। इसलिए हमेशा अपनी सूचना को क्रॉस-चेक करें और जनता तक केवल सही जानकारी ही पहुंचाएं।' यह बात जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र के निदेशक आशुतोष भटनागर ने दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के जनसंचार विभाग में आयोजित विशेष व्याख्यान में कही। उन्होंने विद्यार्थियों को पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों, इतिहास और वर्तमान चुनौतियों की जानकारी दी। भटनागर ने कहा कि आज के दौर में सूचना की प्रामाणिकता तय करना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपने करीब 30 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। आपातकाल समेत देश के कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को खबर की तह तक जाने के लिए प्रेरित किया।

खोजी पत्रकारिता का महत्व उन्होंने खोजी पत्...