नोएडा, अप्रैल 14 -- नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मंगलवार को पत्रकारिता और डॉक्यूमेंट्री की नई सीमाएं विषय पर वेबिनार आयोजित हुआ। इसमें बीबीसी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार खुशाल चंद लाली ने मीडिया में महिलाओं की भूमिका, फेक न्यूज और नैतिकता पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सटीक और प्रामाणिक स्रोतों पर भरोसा करना चाहिए। इस दौरान विशेषज्ञों ने ग्राउंड रिपोर्टिंग में सुरक्षा और संतुलन बनाए रखने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. जे.के. शर्मा, डॉ. सचिन बत्रा सहित शिक्षक और छात्र-छात्राए मौजूद रहे। एमिटी की छात्रा सौम्या साहू बनीं गोल्ड टियर विनरनोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय की बीएससी न्यूरोसाइंसेस की छात्रा सौम्या साहू ने भारत वाइयूवीएआई हैकथॉन 2026 में पहला स्थान हासिल क...