वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी। बीएचयू में पत्रकारिता और जनसंप्रेषण विभाग ने 15 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रशिक्षुओं को समाचार लेखन, रेडियो समाचार वाचन, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एडिटिंग, न्यू मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत कई विषयों की जानकारी दी गई। मंगलवार को समापन समारोह की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. ज्ञानप्रकाश मिश्र ने की। कहा कि हर युवा को पत्रकार की भूमिका में नजर आना चाहिए। इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर डॉ. बाला लखेंद्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया। यह भी पढ़ें- शिविर में व्यक्तित्व विकास के गुर सीख रहीं छात्राएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...