बक्सर, अगस्त 29 -- पेज चार के लिए ---- खुदकुशी भारतीय सेना में अंडमान निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में पंकज तैनात था पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने शव उतार जमीन पर रख दिया नावानगर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के धबछुआ गांव में एक सैनिक ने पत्नी से हुये विवाद के बाद फांसी लगा खुदकुशी कर ली है। परिजनों को इसकी जानकारी सुबह तब हुई। जब वह सो कर नहीं उठा। घर के लोग उसके कमरे में जा कर देखे तो वह पंखे के सहारे झूल रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृत सैनिक पंकज कुमार गुप्ता ( 32 वर्ष ) धबछुआ गांव निवासी बृजबिहारी साह का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि भारतीय सेना में अंडमान निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में पंकज तैनात था।

घटना का विवरण इसी माह छह अगस्त को छुट्टी पर गांव आया...