लखनऊ, फरवरी 16 -- पत्नी से चल रहे विवाद के चलते पति ने रविवार शाम गुस्से में आत्महत्या का प्रयास करने के लिए की़डे़ मारने की दवाई पी ली। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। चौकी प्रभारी विनय गुरुदेव के अनुसार, माल थाना क्षेत्र के सरसंडा निवासी 45 वर्षीय मुकेश रावत मजदूरी करते हैं। उनकी ससुराल दुबग्गा के सराय प्रेमराज गांव में है। एक सप्ताह पहले मुकेश का पत्नी मीना से विवाद हो गया था, जिसके बाद मारपीट हुई और मीना नाराज होकर अपने मायके चली आई थी। रविवार दोपहर मुकेश बाइक से पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा, लेकिन पत्नी और उसके परिजनों ने साथ जाने से मना कर दिया। इससे आहत होकर मुकेश ने आत्महत्या की धमकी दी। ससुराल से करीब 50 मीटर दूर उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.