मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी युवक ने सऊदी अरब में पत्नी से वीडियो कॉल करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले छह दिन से परिजन उसके शव को सऊदी अरब से वापस लाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने डीएम से शव को वापस स्वदेश लाने की गुहार लगाई है। छह माह पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी मोहम्मद साजिद सऊदी अरब में नौकरी करने के लिए गया था। परिजनों के अनुसार चार फरवरी को उसने शाम के समय अपनी पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तब से उसका शव सऊदी अरब के अलदुवादिमी में एक अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। शव को वापस लाने के लिए परिजन कानून अडचनों का सामना कर रहे है। उन्होंने मांग की है कि भारतीय दूतावास व सऊदी अरब सरकार कानूनी प्रक्रिया को पूरा करे ताकि साजिद के शव का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.