कोडरमा, अगस्त 6 -- कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र नीरो नावाडीह के एक 35 वर्षीय व्यक्ति रामदेव यादव, पिता भिखन यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद चल रहा था। कहा कि पारिवारिक विवाद के कारण फांसी लगाने का मामला सामने आ रहा है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना गुरुवार दोपहर की बतायी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...