फिरोजाबाद, जून 21 -- लाइनपार थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद होने पर उसके मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। सिर, पेट, गर्दन में चोट लगने पर पति सहित पांच लोग लहूलुहान हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर घटना को अंजाम देकर भाग गए। पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवाया। गांव दतौजी कला निवासी सनी पुत्र हरिओम की ससुराल रसूलपुर थाना क्षेत्र के गांव तोतलपुर में है। रविवार को सनी का अपनी पत्नी भारती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद भारती ने अपने भाई राहुल, आकाश और आशीष पुत्रगण पप्पू को फोन कर मारपीट करने की बात कह दी। तीनों भाई अपने साथ आधा दर्जन से अधिक लोग लेकर बहन की ससुराल पहुंच गए। पति सहित अन्य ससुरालीजन कुछ समझ पाते उससे पहले ही उन्होंने लाठी-डंडों और ...