नोएडा, मार्च 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के रिछपाल गढ़ी गांव में रहने वाले युवक ने बुधवार को पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का दावा है कि उसे घटना की सूचना अस्पताल से मिली। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बुलंदशहर के कमालपुर गांव का रहने वाला 43 वर्षीय धीरज कुमार रिछपाल गढ़ी गांव में परिवार के साथ रहता था। वह कंपनी में खुद का टेंपो चलाता था। पुलिस के मुताबिक धीरज बुधवार को शराब के नशे में घर पहुंचा। घर पर पत्नी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। घरेलू कलह के चलते धीरज ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन गोली लगने के बाद धीरज को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.