मिर्जापुर, अप्रैल 30 -- लालगंज। क्षेत्र के भिटहा विशेशरपुर गांव निवासी एक युवक बुधवार को पारीवारिक विवाद के कारण फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। क्षेत्र के भिटहा विशेषरपुर निवासी संतोष कोरी (40) का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसी को लेकर युवक ने घर के पास स्थित आम के पेड़ में फांसी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...