पत्नी से विवाद पर युवक ने जहर खा की खुदकुशी
बांदा, मई 10 -- बांदा। ससुराल आए युवक ने पत्नी से विवाद पर नशे की झोक में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फतेहपुर जिला के बरैची गांव निवासी 35वर्षीय जयकरन पुत्र शिवबीर अपनी ससुराल मर्का थाना क्षेत्र के मटेहना गांव आया था। शराब के नशे में पत्नी रंजना से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को पता चला। उसे पीएचसी कमासिन में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- ससुराल आए दामाद की संदिग्ध हालातों में मौत जहां हालत मे सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.