अलीगढ़, मई 19 -- अतरौली। कोतवाली के गांव गनियावली में पत्नी से विवाद के चलते जंगल में सफेदा के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को सूचनामिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। गांव निवासी शिशुपाल शर्मा 35 वर्ष पुत्र देवेंद्र शर्मा का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी से क्षुब्ध होकर सोमवार सुबह जंगल में सफेदा के पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि पत्नी से विवाद होने पर वह घर से नाराज होकर चला गया था। यह भी पढ़ें- पति-पत्नी विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। यह भी पढ़ें- मनिका में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...