उन्नाव, जुलाई 28 -- उन्नाव। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने अपना गला रेत लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। माखी थानाक्षेत्र थाना गांव निवासी जाहिद पुत्र मोहंदी और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आवेश में आकर जाहिद ने ब्लेड से अपना गला रेत लिया। खून से लथपथ देख परिजन उसे आननफानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में मौजूद जाहिद के बेटे जावेद ने बताया कि माता-पिता के बीच पहले से घरेलू विवाद चल रहा था। उसी बात से परेशान होकर पिता ने खुद ब्लेड से अपनी गर्दन रेत नली। कहा कि किसी से कोई झगड़ा या मारपीट नहीं हुई। समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने से पिता की जान बच गई। माखी थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...