प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज। उमरपुर नीवां निवासी राकेश भारतीय ने रविवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया कि रात में पत्नी से शराब पीने को लेकर उसका झगड़ा हुआ था। धूमनगंज नीवां के रहने वाले लक्ष्मीचंद्र के पांच बेटों में दूसरे नंबर का 38 वर्षीय राकेश राजगीर मिस्त्री था। रात करीब डेढ़ बजे पत्नी कुसुम देवी ने उसे कमरे में फांसी पर लटके देखा। उसके शोर मचाने पर घरवाले मौके पर पहुंचे और राकेश को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो हो चुकी थी। सोमवार सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी गई। राकेश के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी अंजलि और दो बेटे अमित व आदित्य हैं। तीनों बच्चे ननिहाल पूरामुफ्ती के केशवपुर में रहकर पढ़ाई करते हैं। भाई संतोष कुमार ने बताया कि राकेश शराब का लती था। पत्नी उसके शराब पीने का विरोध करती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान...