गोरखपुर, मई 10 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज क्षेत्र के डाढ़ाडीह गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने घर के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पकड़कर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान संजय मद्धेशिया (40) पुत्र स्वर्गीय रामप्रसाद मद्धेशिया के रूप में हुई है। रविवार सुबह किसी बात को लेकर उनका पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद आक्रोशित संजय घर की छत पर गया और जीने का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद छत के बगल से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट...