बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। पत्नी से विवाद होने के बाद युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के बरूअन डेरा निवासी 25 वर्षीय इंद्रराम पुत्र महंता ने शुक्रवार शाम कमरे के अंदर साड़ी से बल्ली में फांसी लगा ली। कुछ देर के बाद पहुंची पत्नी प्रेमा ने फंदे पर लटकता देखा तो खेत में फसल काट रहे परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने फंदा काटकर नीचे उतारा। जीवित होने की आशंका पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई बीरन निषाद ने बताया वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके एक बेटी है। घर के लोग फसल काटने गए थे। घर पर प...