पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान
अलीगढ़, जून 8 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद सासनीगेट थाना क्षेत्र के अवतार नगर में रविवार की रात एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पत्नी से विवाद होने पर आत्मघाती कदम उठा लिया। एक दिन पहले पत्नी मायके चली गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।अवतार नगर निवासी दीपक (25) पुत्र चन्द्रपाल मजदूरी करता था। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले किसी बात को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया। तभी पत्नी अपने मायके चली गई। तब से ही दीपक तनाव में रह रहा था। रविवार की रात कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मां कमरे में पहंुची तो शव लटका देख चीख निकल गई। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.