लखनऊ, दिसम्बर 27 -- पारा के भरोसा गांव में 25 वर्षीय पुताई मजदूर नीरज ने शनिवार को घर के कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। परिजनों के मुताबिक नीरज का शुक्रवार को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी मुस्कान से विवाद हो गया था। इसी से नाराज होकर नीरज कमरे में चला गया। काफी देर बाहर नहीं आया तो परिवार वाले कमरे में पहुंचे। वहां नीरज का शव साड़ी के सहारे पंखे से फंदे पर लटक था। नीरज की गोसाईंगंज निवासी मुस्कान से करीब एक साल पूर्व शादी हुई थी। घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नौजवान बेटे की खुदकुशी के बाद परिवार शोक में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.