कोडरमा, अप्रैल 22 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 स्थित तिलैया बस्ती में सोमवार रात एक युवक ने विषपान कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 24 वर्षीय रवि कुमार यादव (पिता- मोहित यादव) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रवि यादव कोडरमा स्टेशन पर कुली का काम करता था। सोमवार रात वह काम से घर लौटा, जहां किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया। लेकिन हजारीबाग ले जाने के दौरान चंदवारा के पास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मंगलवार सुबह तिलैया पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को क...