कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। नवाबगंज में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने अपनी गर्दन में ब्लेड मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन ने युवक को लहूलुहान हालात में देखकर तत्काल हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक का उपचार चल रहा है। युवक अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए हमीरपुर से अपने बहनोई के घर आया था। हमीरपुर के उमरी गांव निवासी शिवम की पत्नी को हार्ट की समस्या है। बुधवार को वह पत्नी के इलाज के लिए नवाबगंज में रहने वाले बहनोई के घर आया था। गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर शिवम का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद उसने अपनी गर्दन में ब्लेड मार ली। परिजन ने उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। नवाबगंज थाना प्रभारी राजकेसर यादव ने बताया कि युवक का प्राथमिक उपचार चल रहा है। फिलहाल डॉक्टर उसकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.