रामपुर, मई 31 -- शाहबाद। घरेलू विवाद के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार युवक का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। कहासुनी के दौरान उसने आवेश में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए युवक को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। परिजन उसे बाहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर यह भी पढ़ें- गृह क्लेश में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स...