कानपुर, मई 31 -- कल्याणपुर। इंदिरा नगर की राजकीय उन्नयन बस्ती निवासी रिटायर डिफेंस कर्मी राम सिंह ने बताया कि उनके 42 वर्षीय बेटा जीतू और बहू उर्वशी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जिस कारण 4 महीने पहले बहू अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। शनिवार को जीतू वैष्णो देवी के दर्शन कर घर लौटा था। देर रात उसने पत्नी को फोन कर घर वापस आने की बात कही। जिस पर दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हो गई। आहत होकर जीतू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- पत्नी से झगड़ा करने के बाद की खुदकुशी तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...