कानपुर, मई 14 -- कानपुर, संवाददाता। हनुमंत विहार में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। हनुमंत विहार निवासी 35 वर्षीय मनीष गुप्ता प्राइवेट कर्मी थे। परिवार में पत्नी सीमा और एक बेटी है। परिजनों ने बताया कि छह साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। उसके बाद वह पत्नी के साथ अलग रहने लगा था। इस बीच वह नशे का लती हो गया था। बीती 11 मई को उसका पत्नी झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने पाल चौराहा के पास खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे की जानकारी परिजन को दी। गुरुवार को उनकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...