पत्नी से विवाद के बाद पी लिया तेजाब, हालत बिगड़ी
कन्नौज, मार्च 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के असालतनगर गांव में एक ग्रामीण ने पत्नी से विवाद के बाद आहत होकर तेजाब पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। असालतनगर गांव निवासी इंद्रपाल पुत्र नेकराम खेतीवाड़ी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके चार पुत्र हैं। इंद्रपाल का उसकी पत्नी सत्यवती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि गुस्साए इंद्रपाल ने क्षुब्ध होकर तेजाब पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। तेजाब पीने से उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद सोमवार को हालत में सुधार हो सका। उनके बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.