बदायूं, अप्रैल 19 -- साले की शादी में शामिल होने आए युवक ने पत्नी से विवाद के बाद अपने ही पांच माह के बेटे राघव को छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मलखानपुर गांव का है, जहां प्रमोद के बेटे सौरभ की 19 अप्रैल को बारात जानी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए उसकी बहन कुमकुम 6 अप्रैल को अपनी ससुराल बहेट रसूल, थाना रजपुरा (संभल) से अपने बड़े बेटे प्रशांत और पांच माह के बेटे राघव के साथ मायके आई थी। यह भी पढ़ें- कानपुर की तरह बदायूं में भी जल्लाद बना पिता, 5 महीने के बेटे को छत से फेंककर मार डाला 17 अप्रैल को लग्न कार्यक्रम के दौरान कुमकुम के पति बॉबी और उसके भाई शिवकुमार ने ...