हरदोई, मार्च 12 -- बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सर्वेंद्र ने मंगलवार को पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सर्वेंद्र अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए थाना क्षेत्र के बेलंदखेड़ा गांव गया था। वहां किसी बात को लेकर उसका साले उदयराज और ससुर छोटा से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते कहासुनी और मारपीट में बदल गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस युवक को कल्याणमन चौकी ले गई, जहां से उसे समझाकर घर जाने के लिए छोड़ दिया गया। इसके बाद युवक ने अपनी मौसी कुसुम को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। घर पहुंचने के बाद वह काफी गमगीन रहा और गांव के पास पुल के पास नीम के पेड़ में अंगोछा बांधकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.