रामपुर, मार्च 27 -- थाना क्षेत्र के कासम नगला गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति द्वारा अपने ही घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि गांव निवासी जसवीर शराब का आदी है। उसकी पत्नी राजकुमारी के अनुसार बुधवार रात करीब 12 बजे नशे की हालत में जसवीर ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके शाहबाद चली गई। बताया गया कि गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे जसवीर ने घर में आग लगा दी और इसकी सूचना फोन पर पत्नी को दी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। घर से उठती लपटें देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.