हरदोई, मार्च 22 -- सांडी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के भटौली गांव में घरेलू विवाद के बाद एक किसान ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार भटौली निवासी मोहित (25) खेती-किसानी करता है। उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले मीना से हुई थी और उनकी आठ माह की एक बच्ची है। रविवार दोपहर किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसी के बाद मोहित ने घर के अंदर पेट में तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सांडी सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर हरदोई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से भी स्थिति नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाल बसंत राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.