प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- सैफाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि पच्चीस साल के नारायण गौतम का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। गुरुवार सुबह पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसी में परेशान पति नारायण गौतम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी तो इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे। बाद में परिवार के लोग उसे लेकर पट्टी नगर के सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि विवाद में जहरीला पदार्थ खाने की बात परिजनों की ओर से बताई जा रही है। स्थिति पर नजर रखी...