सोनभद्र, मार्च 7 -- सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। मोरवा थाना क्षेत्र के पेड़ताली गांव में शुक्रवार की देर रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने अपने ही घर में आग लगा दिया। सूचना मिलने पर मोरवा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के पेड़ताली गांव में शुक्रवार की देर रात रामनरेश प्रजापति ने अपनी पत्नी अमरौती देवी से विवाद कर लिया। इसके बाद उसने पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई से क्षुब्ध होकर पत्नी बच्चों को लेकर दूसरे के घर में चली गई। इससे आक्रोशित पति ने अपने ही घर में आग लगा दी। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन रामनरेश प्रजापति कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियार लेकर लोगों की ओर दौड़ पड़ा, जिससे लोग आग बुझाने में असफल रहे। इसके बाद रामनरेश के बेटे ने मोरव...