हमीरपुर, मई 27 -- हमीरपुर। मौदहा कोतवाली के मकरांव गांव में पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने घर से बाहर खेतों में फांसी लगाकर जान दे दी। सवेरे खेतों की तरफ निकले ग्रामीणों ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। मकरांव गांव निवासी 35 वर्षीय परशुराम दो बच्चों का पिता है। मंगलवार की शाम पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक परशुराम का साला भी रात में घर आया था। विवाद के बाद देर रात परशुराम परिजनों की नजरें बचाकर घर से बाहर निकला और खेतों में लगे बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद घटना स्थल पर भीड़ लग गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...