दरभंगा, जून 9 -- संजय लाला,दरभंगा। घरेलू विवाद से परेशान युवक की जहर खाने से सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर लहेरियासराय थाना की पुलिस ने एक निजी अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। मृतक की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के फुलथोवा गांव निवासी राज किशोर यादव के पुत्र राजन कुमार यादव (28) के रूप में की गई है। वह सदर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी में पत्नी के साथ रहता था। राजन अललपट्टी में जांचघर चलाता था।पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों ने बताया कि गत दो जून की रात पत्नी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। इससे आहत होकर राजन ने चार जून को जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा था। मृतक के पिता राजकिशोर यादव ने बताया कि चार वर्ष पूर्व शादी होने के बाद से राजन पत्नी...