हरदोई, मई 3 -- शाहाबाद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहोरा में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना पूर्व विधायक बाबू खां के आम के बाग की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने शव को फंदे से झूलता देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान जोगेंद्र 28 वर्षीय पुत्र वेदराम निवासी ग्राम सहोरा के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान था। ग्रामीणों के अनुसार, जोगेंद्र की पत्नी पिछले करीब तीन माह से ससुराल नहीं आ रही थी, जिसको लेकर वह मानसिक तनाव में था। बताया गया कि घटना से पहले उसने पत्नी को फोन किया था, जिसमें दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह आम के बाग में पहुंचा और गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गां...