कानपुर, मई 12 -- सचेंडी। सचेंडी में पत्नी से विवाद के बाद किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई के शव को फंदे से झूलता देख बड़ा भाई चीख पड़ा। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीढ़ी के गणेशी पुरवा इटारा निवासी 35 वर्षीय हरिश्चंद्र किसान थे। परिवार में पत्नी सुमित्रा, दो बच्चे अवनीश व अंजली है। बड़े भाई भोला ने बताया कि माता- पिता की मृत्यु के बाद हरिश्चंद्र शराब का लती हो गया था। सोमवार को किसी बात को लेकर उसका पत्नी सुमित्रा से विवाद हुआ, फिर वह बेटी को लेकर नंद के घर चली गई। यह भी पढ़ें- पत्नी से विवाद होने पर हाइड्रा चालक ने फांसी लगाकर दी जान इस बीच छोटे भाई ने छत में लगे कुंडे से फांसी लगा जान दे दी। मंगलवार सुबह छत पहुंचे तो भाई का शव फंदे से लटक रहा था। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ...