फिरोजाबाद, मार्च 24 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव घाघऊ में पत्नी से विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। विकास (30) पुत्र इच्छाराम निवासी घाघऊ थाना नसीरपुर की 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। युवक का अपनी पत्नी से पारिवारिक कारणों से विवाद होता रहता था। इस दौरान महिला के एक बालक भी हुआ। 24 मार्च को भी पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिससे नाराज होकर युवक ने कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...