पत्नी से विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाई, मौत
मेरठ, जुलाई 6 -- बहसूमा क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी युवक ने पत्नी से विवाद में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र की ग्राम मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी विपुल (36 वर्ष) पुत्र कृष्ण पाल सिंह रोडवेज बस पर संविदा चालक था। विपुल का अपनी पत्नी अंतिम से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते विपुल और अंतिम लगभग डेढ़ वर्ष से अलग रह रहे थे। विपुल अकेला अपने घर में रहता था, जबकि पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर दिल्ली के आसपास रहती है। पत्नी और बच्चों के अलग होने के कारण वह तनाव से गुजर रहा था। इसी के चलते उसने सोमवार दोपहर घर के बरामदे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पड़ोसी ने मृतक के चाचा सुखपाल को दी। सूचना पर पहुंचे चाचा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.