बरेली, अप्रैल 14 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। पत्नी से विवाद के चलते बिथरी चैनपुर में एक युवक ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। एसओ बिथरी राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि गांव रामचंद्रपुर निवासी 22 वर्षीय कुंवरपाल ने मंगलवार तड़के घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार वालों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि कुंवरपाल का अपनी पत्नी जशोदा से कुछ दिन से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह मायके चली गई थी। इसी तनाव के चलते उसने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...