बलिया, जून 22 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद के दौरान बीच-बचाव में आए पड़ोसी पट्टीदारों की पिटाई से पति की मौत हो गई। घटना के बाद तनाव का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

घटना का विवरण भरतपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेन्द्र राजभर का रविवार की रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सुशीला से विवाद हो गया। गांव के लोगों के अनुसार विवाद के दौरान ही गुस्से में सुरेंद्र अपनी पत्नी को पीटने लगा। इसी बीच, बीच-बचाव करने के लिए पड़ोस में रहने वाले पट्टीदार वहां पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें ...