मैनपुरी, मई 20 -- भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम द्वारकापुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया और हालत बिगड़ी तो परिजनों को जानकारी हुई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ग्राम द्वारकापुर निवासी 28 वर्षीय अमन कुमार पुत्र प्रमोद कुमार की शादी कंपिल निवासी अंजू के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद अंजू करीब एक महीने तक ही अपने ससुराल में रही और इसके बाद पति से विवाद होने पर मायके चली गई। यह भी पढ़ें- पत्नी से विवाद, तारीख से लौटे पति ने जहर खाकर दी जान बताया जा रहा है कि पिछले तीन वर्षों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और दोनों के बीच तलाक का मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधी...