आजमगढ़, नवम्बर 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के कपसा लालागंज नई बस्ती के पास रविवार की रात सइाकिल सवार युवक की चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरैया भंवरनाथ निवासी 30 वर्षीय विजय बहादुर गोंड की कंधरापुर थाना क्षेत्र के कपसा लालागंज नई बस्ती में ससुराल है। दो दिन पूर्व उसकी पत्नी गुंजा मायके में आयोजित शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रविवार की शाम विजय बहादुर भी साइकिल से ससुराल जा रहा था। कंधरापुर थाना क्षेत्र के कपसा लालागंज बाजार के पास पहुंचा था। इस दौरान पीछे से आए चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने रे...